मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023-24 में नेट उत्तीर्ण छात्रों को शामिल करने का निर्णय वापस लेने पर विभिन्न छात्र संगठनों ने रोष व्यक्त किया है। इस निर्णय को छात्रहित के खिलाफ बताते हुए कहा है कि नेट पास छात्रों के साथ जल्द ही एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में भविष्य की रणनीति तय होगी और यदि आवश्यक हुआ तो विश्वविद्यालय के इस फैसले के खिलाफ माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। छात्र हम के प्रदेश अध्यक्ष संकेत मिश्रा, छात्र जदयू के जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता, एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष महिपाल ओझा और छात्र नेता पंकज सिंह ने कहा कि वह छात्रहित की रक्षा के लिए सभी कदम उठाएंगे। यह भी पढ़ें- अभाविप ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा मांग पत्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.