सराईकेला, मई 3 -- राजनगर थाना क्षेत्र के नेटो मेला देखकर लौट रहे दो नाबालिग बाइक सवार सन्नी गोप (16), सुजीत सरदार (16) बागबेड़ा जमशेदपुर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और अचानक आमने-सामने आ गईं, जिससे जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों नाबालिग सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। सुचना पर पहुंचे अन्य साथी घटना स्थल पहुंचे और तुरंत मदद करते हुए दोनों को राजनगर स्वस्थ केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र जमशेदपुर रेफर कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवारों की उम्र कम थी और वे बिना सुरक्षा उपकरण के बाइक चला रहे थे। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-त...