नेटवर्क समस्या से परेशान युवक दूसरी बार मोबाइल टावर पर चढ़ा
कन्नौज, मई 14 -- तालग्राम, संवाददाता। नेटवर्क समस्या से परेशान एक युवक बुधवार शाम निजी मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही तालग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद युवक आश्वासन मिलने पर नीचे उतरा। बता दें कि दिन पहले भी यह युवक इसी टावर पर चढ़ा था और काफी देर बात नीचे उतरा था। लेकिन समस्या में सुधार न होने से नाराज युवक ने दोबारा यह कदम उठा लिया। थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी आकाश शाक्य पुत्र देवीदयाल का आरोप है कि गांव में लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। इससे नाराज होकर वह बुधवार शाम गांव के पास लगे एक नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.