नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में बजेगी मोबाइल कनेक्टिविटी की घंटी
सोनभद्र, जून 11 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद के दूरस्थ, दुर्गम एवं नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रशासन ने बड़ी पहल शुरू कर दी है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में बीएसएनएल, एयरटेल, रिलायंस जियो समेत विभिन्न दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक कर नेटवर्क विस्तार की कार्ययोजना तैयार की। बैठक में डीएम ने स्पष्ट कहा कि जनपद का कोई भी गांव अथवा मतदेय स्थल संचार सुविधाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल नेटवर्क केवल संवाद का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन तथा विभिन्न डिजिटल सेवाओं तक पहुंच का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। यह भी पढ़ें- मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे चुटिया के ग्रामीण समीक्षा के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.