नेटवर्क मार्केटिंग में नौकरी के नाम पर बुलाया और बना लिया बंधक, इंदौर में पुलिस ने छुड़ाई कई लड़कियां
नई दिल्ली, जुलाई 17 -- नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में नौकरी और मोटे कमीशन का लालच देकर आदिवासी क्षेत्र की युवतियों को इंदौर बुलाकर बंधक बनाने और उनके शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह को मिली शिकायत के बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक हॉस्टल पर छापा मारा और वहां से कई युवतियों को मुक्त कराया। मामले में एक महिला और उसके सहयोगी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।आईडी और रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूले पैसे रतलाम जिले के सैलाना, बाजना और रावटी क्षेत्र की नौ युवतियां गुरुवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचीं और आपबीती सुनाई। पीड़िताओं ने बताया कि करीब दस दिन पहले सोना उर्फ सोनम ने उन्हें नौकरी और अच्छी कमाई का झांसा देकर इंदौर बुलाया। यहां पहले आईडी बनाने के नाम पर 7 हजार रुपये और बाद में रजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.