कन्नौज, मार्च 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध की विभीषिका से क्षेत्र के भी कई परिवार भय और दहशत है। सौरिख थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के तीन परिवार इस समय ईरान के कुम शहर में है। पिछले दो दिनों से नेटवर्क प्रॉब्लम के चलते वहां रह रहे लोगों से यहां के परिजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिससे उनमें अंजाने भय की दहशत बनी हुई है। हालांकि परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले हुई बातचीत में उन लोगों ने आश्वस्त किया था कि यहां ऐसा कुछ नहीं है। वह सभी लोग सुरक्षित हैं। सौरिख थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी कैसर अब्बास ने बताया कि उनका भाई कमर अब्बास ईरान के कुम शहर में रहकर पीएचडी कर रहा है। वह वहां वर्ष 2018 से है। तीन दिन पहले उससे फोन पर बात हुई थी। तब उसने बताया था कि वह सुरक्षित स्थान पर है। युद्ध का असर उसके ...