नेटवर्क के अभाव में डिजिटल सुविधाओं से दूर हैं कई गांव
रांची, मई 13 -- अड़की, प्रतिनिधि। खूंटी जिले का अड़की प्रखंड आज भी नेटवर्क की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। फाइव जी युग में भी यहां के कई गांव ऐसे हैं, जहां मोबाइल नेटवर्क तक उपलब्ध नहीं है। इससे न केवल आम जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं का लाभ भी लोगों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई जगहों पर कॉल करना भी मुश्किल है। बिरबांकी के लोगों को राशन लेने के लिए नेटवर्क वाले स्थान तक जाना पड़ता है। वहां ऑनलाइन फिंगरप्रिंट देने के बाद ही उन्हें राशन मिल पाता है। तिरला पंचायत के चिपी गांव में 2022 में एयरटेल का टावर लगाया गया था, लेकिन अब तक चालू नहीं हो सका है। वहीं, बाड़ीनिजकल पंचायत के सारेयाद गांव में बीएसएनएल का टावर दो साल से शुरू होने की प्रतीक्षा में है। इससे लोगों में निराशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.