कन्नौज, मई 9 -- मोबाइल नेटवर्क की समस्या से परेशान एक युवक शुक्रवार शाम मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे तक समझाने-बुझाने का प्रयास करती रही। बाद में मोबाइल कंपनी के टेक्नीशियन द्वारा समस्या जल्द दूर कराने का आश्वासन दिए जाने पर युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी आकाश कुमार शाक्य (25) पुत्र देवी दयाल शाक्य शुक्रवार की देर रात गांव के पास लगे एक मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गया। यह भी पढ़ें- प्रेमिका से शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, उतारने के लिए पुलिस परेशान टावर पर चढ़ने के बाद युवक मोबाइल नेटवर्क की खराब व्यवस्था को लेकर वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.