नेटबॉल प्रशिक्षण शिविर में पेंटिंग प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिया सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति का संदेश
गोड्डा, जून 1 -- स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित 12वीं ग्रीष्मकालीन आवासीय नेटबॉल प्रशिक्षण शिविर के दौरान सोमवार को रोड सेफ्टी और नशा मुक्त अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों के भीतर रचनात्मकता विकसित करने के साथ सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना था। प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर एवं सीनियर दो वर्गों में किया गया। इसमें गोड्डा के अलावा गुमला, देवघर और जामताड़ा से प्रशिक्षण लेने पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- गोड्डा में राज्यस्तरीय नेटबॉल चयन ट्रायल सम्पन्न, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयनप्रतिभागियों की रचनाएँ प्रतिभागियों ने अपने चित्रों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के पालन तथा नशे के दुष्प्रभावों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.