मुजफ्फर नगर, अप्रैल 3 -- बुढ़ाना। श्री प्यारे जी महाराज स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रांगण में आयोजित दस दिवसीय जूनियर नेशनल मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप का समापन हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक उमेश मलिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बालिका वर्ग फाइनल हरियाणा ने कर्नाटक को कड़े मुकाबले में हराकर खिताब पर कब्जा किया। बालक वर्ग फाइनल हिमाचल प्रदेश ने राजस्थान को पराजित कर जीत दर्ज की। विजेता और उपविजेता सभी टीमों को बधाई दी। समापन समारोह में भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक, प्रधान जितेंद्र मलिक, विकास मलिक, मोनू ठाकुर, मुकेश शर्मा, कुलदीप बागड़ी, अशोक कुमार, पवन वर्मा, सोनू बालियान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...