नेटबॉल खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल तक अनिवार्य
जामताड़ा, अप्रैल 23 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। नेटबॉल खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए अब आधिकारिक पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। झारखंड राज्य नेटबॉल प्लेयर रजिस्ट्रेशन कोऑर्डिनेटर साहेब मंडल ने बताया कि सभी इच्छुक खिलाड़ियों को 30 अप्रैल 2026 तक नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनएफआई) के आधिकारिक पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर की प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिनका नाम समय पर पोर्टल पर दर्ज होगा। वर्तमान सत्र में पंजीकरण नहीं कराने वाले खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इस संबंध में झारखंड नेटबॉल संघ के सचिव भूपेन्द्र नाथ राम ने सभी जिला संघों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के खिलाड़ियों का पंजीकरण निर्धारित तिथि तक हर हाल में सुनिश्चित करें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.