मेरठ, फरवरी 3 -- मवाना। एएस पीजी कॉलेज में सोमवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालय नेटबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें विवि से संबद्ध 18 महाविद्यालयों की महिला व पुरुष टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. अरूण कुमार ने किया। पहले महिला वर्ग के मुकाबले खेले गए। इसमें एनसीपी दादरी नोएडा ने प्रथम, डीबीपीएस कॉलेज अनूपशहर ने द्वितीय, एएस पीजी कॉलेज मवाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद पुरूष वर्ग का नॉकआउट मैच मेरठ कॉलेज मेरठ और एनएएस कॉलेज के बीच हुआ, जिसमें मेरठ कॉलेज विजयी रहा। पुरुष वर्ग में एमएम कॉलेज गाजियाबाद, विजय कॉलेज गाजियाबाद, डीबीपीएस कॉलेज अनूपशहर, मेरठ कॉलेज ने लीग में प्रवेश किया। आज इन टीमों के बीच लीग मैच खेले जाएंगे जिनके आधार पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टीमों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.