संभल, फरवरी 17 -- महात्मा गांधी मेमोरियल पीजी कॉलेज में सोमवार को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोजित अंतर महाविद्यालयी नेटबाल (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता एवं ट्रायल का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अतिथियों ने फीता काटकर और कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में गुलाब सिंह हिंदू पीजी कालेज, एसएम पीजी कालेज, एसएल महाविद्यालय मुरादाबाद एवं मेजबान महात्मा गांधी मेमोरियल पीजी कॉलेज संभल की टीमों ने प्रतिभाग किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद गुलाब सिंह पीजी कॉलेज, बिजनौर विजेता रही, जबकि मेजबान टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि के रूप में केजीके महाविद्यालय मुरादाबाद के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील चौधरी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सह ...