नई दिल्ली, जुलाई 13 -- नेटफ्लिक्स पर एक साउथ फिल्म लंबे समय से ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म का नाम है सिंग गीतम। इस फिल्म की कहानी मजेदार है। साथ ही ये भी बताती है कि इस फिल्म का नाम सिंग गीतम क्यों पड़ा। कहानी एक गांव की है जिसकी जमीन सोना उगलती है। कुछ लोगों को इस सोने को पाने का लालच होता है और फिर बदल जाती है सभी गांव वालों की कहानी। इस फिल्म के अंत में विजय देवरकोंडा का कैमियो भी है। कुछ मिनट तक एक्टर स्क्रीन पर नजर आते हैं और जो सीन में होता है वो देखना मजेदार लगता है। IMDB पर इस फिल्म को 6.5 की रेटिंग मिली है।प्रताप की किस्मत बदल जाती है कहानी की शुरुआत एक प्रताप नाम के लड़के से होती है। प्रताप का कोई नहीं है और उसने लोगों से मोटा कर्जा लिया था। ये कर्ज वो नहीं चुका पाता इसलिए उसे जेल हो जाती है। अपनी जिंदगी जेल में बिताने के बाद जब वो...