नई दिल्ली, मई 31 -- ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक एनिमेटेड फिल्म इन दिनों खूब ट्रेंड कर रही है। कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है और आपको पंचतंत्र की कहानियों वाली फीलिंग देती है। इसमें सस्पेंस भी है, ड्रामा भी और थोड़ा सा थ्रिलर का तड़का भी। इसका क्लाइमैक्स आपको एक ऐसी सीख देकर जाता है जो एक खूबसूरत और खुशहाल दुनिया बनाने के लिए बहुत जरूरी है। इस फिल्म को IMDb पर 7.3 रेटिंग मिली है और परिवार के साथ संडे बिताने के लिए यह एक बेस्ट चॉइस हो सकती है। क्यों? चलिए जानते हैं।क्या है फिल्म 'स्वैप्ड' की कहानी? कहानी एक काल्पनिक जंगल और उसमें रहने वाले काल्पनिक जीवों की है। फिल्म के लीड किरदारों की बात करें तो फिल्म में चूहे जैसा दिखने वाला एक छोटा सा जीव (ऑली) है, जो न सिर्फ बहुत जिज्ञासू है, बल्कि बहुत जुगाड़ू भी है। वहीं इसमें एक छोटी चिड़िया भी...