मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नेट, जेआरएफ की आरक्षित सीटों पर भी पैट के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। पैट नामांकन में 50 फीसदी सीट नेट, जेआरएफ के अभ्यर्थियों के लिए है, मगर बीआरए बिहार विवि में देर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के कारण अधिकांश नेट, जेआरएफ अभ्यर्थी दूसरे विवि में नामांकन ले चुके हैं। ऐसे में उन सीटों पर भी पैट अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक नामांकन लेने का मौका मिलेगा।पैट नामांकन में कितना वेटेज किस चीज का मिलेगा, इसे लेकर सभी विभागाध्यक्षों को गाइडलाइन भेजा गया है। 2 अप्रैल से शुरू होने वाले पैट नामांकन को लेकर यह निर्देश मिला है। इंटरव्यू में 30 फीसदी से कम अंक लाने वाले अभ्यर्थियों का दावा रद्द कर दिया जाएगा। सीसीडीसी डा. टीके डे ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष इस गाइडलाइन के आलोक में पूरी प्रक्रिया कर...