नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द होना बहुत कॉमन है। जब ये दर्द असहनीय हो जाता है तो लोग पेन किलर का सहारा लेते हैं। पेन किलर दवाओं का मुख्य काम शरीर में होने वाले दर्द के संकेतों को रोकना या कम करना है। जब हमारे शरीर के किसी हिस्से में चोट लगती है या सूजन होती है तो वहां की कोशिकाएं कुछ खास केमिकल छोड़ती हैं, जो नसों के जरिए दिमाग तक दर्द का संदेश पहुंचाने का काम करती हैं। ज्यादातर पेन किलर्स उन केमिकल्स के उत्पादन को कम कर देते हैं। पेन किलर को कभी-कभी जरूरत पड़ने पर लेना ठीक है, लेकिन ज्यादा इस्तेमाल करने की वजह से ये शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में रसोई में रखी चीजें आपके काम आ सकती हैं। यहां 6 उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जो अधिकतर भारतीय रसोई में होती हैं और दर्द निवारक का काम करती हैं। यह ...