इटावा औरैया, अप्रैल 26 -- इटावा। सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर की ओर से लायन सफारी नर्सरी में नेचर वॉक किया गया। इसमें प्रकृति प्रेमियों को पेड़ पौधों की 40 प्रजातियां और पक्षियों की 10 प्रजातियां देखने को मिली। नेचर वॉक का नेतृत्व डॉ राजीव चौहान , डॉ बीएन सिंह, डॉ अत्री गुप्ता व संजय सिंह चौहान ने किया। डॉ अत्रि गुप्ता ने बताया कि रविवार को सुंदर तितलियों के समूह देखने को मिले। नेचर वॉक में एक नए सदस्य राजीव लोचन दीक्षित ने बताया कि प्रकृति को वह इस नजरिए से देखकर अचंभित व प्रभावित हो हैं। प्रकृति को संरक्षित व सुरक्षित रखने से भीषण गर्मी में पेड़ों को संरक्षित रखने में वह पूर्ण प्रयास करेंगे। अर्जुन, रश्मि, अनूप, अरुण, नीतू, कौशिक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...