इटावा औरैया, मार्च 15 -- सोसायटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर की ओर से रविवार को नगर वन में नेचर वॉक कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी पहुंचे। इस दौरान नगर वन में पक्षियों की 12 प्रजातियां देखने को मिली। इनमें गौरैया जैसे विलुप्त होते पक्षी भी शामिल हैं। इसके साथ ही तोता और कोई देशी विदेशी पक्षी भी देखने को मिले । इस नेचर वाक के दौरान प्रगति प्रेमियों को 35 प्रकार के पेड़ पौधों की प्रजातियां से भी रूबरू कराया गया। सफारी के बायोलॉजिस्ट डा. बीएन सिंह, डा. राजीव चौहान, डा. अत्री गुप्ता, डा. डीके दुबे ने प्रकृति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि कुछ नई प्रजातियों के पेड़ पौधे और पक्षी भी देखने को मिले हैं जो जैव विविधता के लिए काफी उपयोगी हैं। मुकेश बाबू ,अर्जुन, शैलेंद्र, रश्मि पुरवार शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्त...