इटावा औरैया, मार्च 8 -- प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरुक करने के उद्देश्य से नेचर वॉक का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के प्राकृतिक वातावरण, विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों, पक्षियों और वेटलैंड के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि जैव विविधता का संरक्षण मानव जीवन के लिए आवश्यक है। सभी को मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए। इस प्रकार के आयोजनों से समाज में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। इस मौके पर परिवर्तन समिति की ओर से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में योगदान देने वाली महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से डा. डीके दुबे, बायोलाजिस्ट बीएन सिंह व डॉ. राजीव चौहान ने रश्मि पुरवार, मंजू भदौरिया और वर्षा को स्मृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.