नेग मांगने गए किन्नरों से मारपीट, दो गिरफ्तार
इटावा औरैया, मई 24 -- इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम लुधपुरा में शादी समारोह के दौरान नेग मांगने गए किन्नरों के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इकदिल थाना क्षेत्र के पिलखर निवासी नन्दनी पाण्डेय किन्नर ने बसरेहर थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपनी चेलियों मिली किन्नर, मुस्कान किन्नर, तब्बू किन्नर, शालिनी किन्नर, आरिका किन्नर तथा पप्पू नट के साथ ग्राम लुधपुरा में आयोजित एक शादी समारोह में नेग मांगने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद विपक्षी पक्ष के लोगों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घटना के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.