इटावा औरैया, जून 29 -- इटावा। जनपद में किन्नरों के दो गुटों के बीच क्षेत्राधिकार और नेग को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को वैदपुरा थाना क्षेत्र के बर्रा गांव में नेग लेने को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों के चार घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वैदपुरा बर्रा गांव में किसी परिवार में नेग की सूचना मिलने पर दोनों गुट के किन्नर वहां पहुंच गए। नेग लेने के अधिकार को लेकर पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। सड़क पर हुए इस हंगामे से ग्रामी...