प्रयागराज, जनवरी 27 -- झूंसी। क्षेत्र में नेग को लेकर किन्नरों की मनमानी और आम जनता के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। सोमवार को हवेलिया में नेग के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद यादव चौराहे पर किन्नरों ने जमकर हंगामा किया। बताया जाता है कि हवेलिया के एक परिवार में बच्चा बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने के कारण परिजनों ने नेग देने में असमर्थता जताई। इसे लेकर हुई बहस के बाद, जब किन्नर यादव चौराहे पर नाश्ता कर रहे थे, तभी यजमान पक्ष के कुछ युवकों ने वहां पहुंचकर उनसे मारपीट की। हमलावर युवकों के भागने के बाद दर्जनों किन्नर सड़क पर इकट्ठा हो गए और घंटों हंगामा किया। अंत में पुलिस के हस्तक्षेप और समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...