नेग की रकम को लेकर कहासुनी, मारपीट का आरोप
मुरादाबाद, जून 23 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को आयोजित शादी समारोह में बारात के स्वागत के दौरान फीता काटने की रस्म में नेग को लेकर विवाद खड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री का विवाह सिविल लाइन क्षेत्र के हरथला निवासी युवक शिवम के साथ तय हुआ था। मंगलवार को बारात गांव पहुंची। स्वागत समारोह के दौरान फीता काटने की रस्म निभाई जा रही थी, तभी नेग की राशि को लेकर वर और वधू पक्ष के लोगों के बीच बहस शुरू हो गई। दूल्हे शिवम के अनुसार, वधू पक्ष की ओर से नेग में अधिक रकम की मांग की गई थी। रकम को लेकर सहमति न बनने पर कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। उनका आरोप है कि इस दौरान उनके पक्ष के कई लोगों के साथ मारपीट की गई, जिससे विपिन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.