अलीगढ़, अप्रैल 18 -- अलीगढ़। नेगेटिव बैलेंस में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को 13,906 कनेक्शन काट दिए गए। हालांकि, शाम पांच बजे तक भुगतान होने पर 13,495 कनेक्शन पुन: जोड़ दिए गए। मुख्य अभियंता अरविंद नायक ने बताया कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इसके अलावा सासनीगेट, रावण टीला व बारहद्वारी स्थित उप केंद्रों पर संबंधित अधिकारियों द्वारा कैंप लगाकर समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.