अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़। विद्युत विभाग ने गुरुवार को नेगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13,728 कनेक्शन काट दिए। इन उपभोक्ताओं पर करीब 85 लाख रुपये का बकाया था। विभाग की इस कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में लोग बकाया जमा कराने के लिए काउंटरों पर पहुंचे। शाम तक 2,200 उपभोक्ताओं ने बकाया भुगतान कर अपनी विद्युत आपूर्ति बहाल करा ली। इससे विभाग को करीब 29 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय से बिल जमा करें, ताकि कनेक्शन कटने जैसी असुविधा से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...