नेगेटिव बैलेंस पर कटी बिजली, उपभोक्ताओं की लगी भीड़
मेरठ, मार्च 29 -- गैस संकट के परेशान लोगों की बिजली संकट ने परेशानी बढ़ा दी। शहर से लेकर देहात तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ता परेशान हैं। नेगेटिव बैलेंस होने पर बिजली स्वचालित (ऑटो) रूप से कट गई है। बिल जमा करने के बाद भी बिजली चालू नहीं हो रही। ऐसे में एक्सईएन से लेकर एसडीओ के कार्यालयों, उपकेंद्रों एवं कैश काउंचरों पर मीटर रिचार्ज और रिकनेक्शन के लिए भीड़ उमड़ रही है। रिचार्ज के बाद भी बिजली न आने से तकनीकी विफलता के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी बड़ी संख्या में बिजली कटने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जेलचुंगी स्थित अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल प्रथम सौरभ मंगला एवं अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल द्वितीय महेश कुमार के कार्यालय में 200 से अधिक उपभोक्ता नेगेटिव बैलेस के कारण बिजली कट ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.