लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता।स्मार्ट मीटरों में नेगेटिव बैलेंस होने की वजह से प्रदेश भर के 1.47 लाख उपभोक्ताओं के कनेक्शन अभी भी कटे हैं। पावर कॉरपोरेशन ताजा आदेश में कहा है कि अगर इन उपभोक्ताओं ने कटिया लगाकर बिजली इस्तेमाल की तो इन पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं से मीटर खाता रीचार्ज करवाकर कनेक्शन जुड़वाने की अपील की गई है।प्रदेश में 13 मार्च से स्मार्ट मीटरिंग प्रणाली लागू कर दी गई है। इसके बाद से स्मार्ट मीटरों में नेगेटिव खाते वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन स्वत: कट रहे हैं। पावर कॉरपोरेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक प्रदेश में 2,23,765 उपभोक्ताओं के कनेक्शन कट गए थे। इनमें से 76,209 उपभोक्ताओं ने मीटर रीचार्ज करवा लिया, जिसके बाद उनके कनेक्शन दोबारा जुड़ गए हैं। वहीं, 1,47,556 उपभोक्ताओं के घरों में अब भी बत्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.