प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। माह-ए-रमजान में रविवार को 25वां रोजा अमन के साथ मुकम्मल हो गया। शहर की छोटी-बड़ी मस्जिदों में रोजेदारों ने नमाज, तिलावत और इबादत की। मस्जिदों के साथ घरों में भी कुरआन पाक की तिलावत की गई। पुरुषों के साथ महिलाएं भी इबादत में हिस्सा लेने के साथ घर और बाजार की जिम्मेदारी निभा रही हैं। शहर के करेली, रोशनबाग, चौक में सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। डॉ. नाज फात्मा ने कहा कि रोजा इंसान को संयम और अनुशासन की सीख देता है और जिंदगी को नेक रास्ते पर चलाने की प्रेरणा देता है। अलविदा की नमाज के बाद से ही ईद की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। एक तरफ बाजार में रौनक है तो वहीं घरों व मस्जिदों में सजावट का काम तेज हो गया है। रसोई गैस की किल्लत के बीच तरह-तरह के पकवान बनाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। मोहम्मद अस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.