नई दिल्ली, जून 26 -- मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में इनविक्टो सबसे महंगी कार है। ऐसे अब कंपनी ने इसकी कीमत में और भी इजाफा कर दिया है। दरअसल, मारुति ने मई में इस बात के संकेत दिए थे कि वो जून में अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करेगी। ऐसे में अब उसने अपने कई मॉडल की कीमतें बढ़ा भी दी हैं, इसमें एक नाम इनविक्टो का भी है। तीन वैरिएंट में आने वाली इनविक्टो के सिर्फ एक वैरिएंट में ही 25,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इनविक्टो की एक्स-शोरूम कीमतें 24,97,400 रुपए से लेकर 28,60,500 रुपए तक हैं। इनविक्टो नेक्सा शोरूम पर बिकने वाली कारों की लिस्ट में सबसे नीचे है। पिछले 6 महीने में इसकी औसतन 260 यूनिट बिकी हैं। चलिए अब इसकी नई प्राइस लिस्ट देखते हैं। मारुति इनविक्टो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंसमारुति इनविक्टो को इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड सिस्टम के...