नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर और सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार नेक्सन EV पर ईयरएंड डिस्काउंट का एलान कर दिया है। इस महीने ये इलेक्ट्रिक SUV खरीदने पर 1.20 लाख रुपए का बड़ा डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी इसके सभी वैरिएंट पर एक जैसा डिस्काउंट दे रही है। कंपनी सबसे ज्यादा डिस्काउंट मॉडल ईयर 2024 पर दे रही है। इस इलेक्ट्रिक SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपए है। कंपनी इस SUV पर लाइफटाइन बैटरी वारंटी भी दे रही है। बता दें कि टाटा मोटर्स देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर कंपनी भी है। टाटा नेक्सन EV अब आठ ट्रिम में उपलब्ध है, जिनमें से कुछ केवल एक स्पेसिफिक बैटरी पैक ऑप्शन के लिए हैं, जिसका मतलब है कि इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV के कुल 10 वैरिएंट हैं। नेक्सन ईवी MR 30kWh बैटरी के साथ आता है, जिसकी MIDC रेंज 275km ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.