नई दिल्ली, जुलाई 29 -- टाटा मोटर्स की कारों के वेटिंग पीरियड में इजाफा देखने को मिल सकता है। इसकी वजह, कारों की भारी डिमांड या रॉ मटीरियल की सप्लाई में देरी नहीं है। बल्कि, इस बार बारिश ने कंपनी का प्रोडक्शन रोक दिया है। दरअसल, गुजरात की भारी बारिश के चलते टाटा मोटर्स का साणंद मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का प्रोडक्शन ठप पड़ गया है। बारिश इतनी ज्यादा हुई कि कंपनी को कारों का प्रोडक्शन रोकना पड़ा। प्रोडक्शन बंद होने के बाद यहां की सप्लाई चेन पर भी इसका असर हुआ है। अब देखना ये होगा कि स्थिति कब तक सामान्य होती हैं। कंपनी साणंद प्लांट में अपने कई हाई सेल्स मॉडल का प्रोडक्शन करती है, जिसमें उसकी एंट्री लेवल टिगायो से लेकर टिगोर सेडान, नेक्सन SUV और इन दिनों कंपनी के लिए हॉट केक बनी हुई सिएरा शामिल है। कंपनी ने बताया कि साणंद स्थित प्लांट और आसपास म...