नेक्सन, ब्रेजा, वेन्यू, सोनेट को टक्कर देने वाली SUV हो गई महंगी, ये कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- देश की सबसे सस्ती SUVs की लिस्ट में शुमार निसान मैग्नाइट को खरीदना अब महंगा हो गया है। दरअसल, कंपनी ने इसकी कीमत में 1,000 रुपए से 3,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी पूरी रेंज पर लागू होगी। इसमें दोनों इंजन ऑप्शन के साथ AT और MT वैरिएंट शामिल हैं। हालांकि, खबरों की मानें तो सबसे ज्यादा 6,500 रुपए तक की बढ़ोतरी टेक्ना (Tekna) पेट्रोल MT डुअल-टोन वैरिएंट की कीमत में की गई है, जो बाकी रेंज के मुकाबले बहुत ज्यादा है। इस प्राइस हाइक में MT और AMT दोनों तरह के विसिया, विसिया प्लस और एसेंटा CNG ट्रिम्स शामिल नहीं हैं। मैग्नाइट लंबे समय से निसान के लिए एकमात्र कार रही है। वहीं, ये सालों से कंपनी की सेल्स को ड्राइव कर रही है। वहीं, अब कंपनी के पोर्टफोलियो में ग्रेवाइट MPV, टेक्टॉन और X-ट्रेल SUV भी शामिल हो चुकी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.