नेकी की राह अपनाकर बुराइयों से बचें: मुफ्ती अफरोज
मुरादाबाद, जून 18 -- नगर के मोहल्ला नूरउल्लाह स्थित सिद्दीके अकबर मस्जिद में गुलामाने सिद्दीके अकबर की ओर से आयोजित दस रोज़ा पैग़ाम-ए-कर्बला कॉन्फ्रेंस की दूसरी शब का आगाज़ गुरुवार को हाफिज़ तहज़ीब रज़ा की तिलावत-ए-कुरआन से हुआ। इस दौरान कारी आरिफ अत्तारी ने नात-ए-पाक पेश की। मुख्य वक्ता अल्लामा सैयद मुफ्ती अफरोज मियां रामपुरी ने अपने बयान में कहा कि नेकी की दावत देना और बुराइयों से रोकना नबियों का तरीका है। उन्होंने कहा कि हर मुसलमान को खुद नेक अमल करना चाहिए और दूसरों को भी नमाज, रोज़ा और अच्छे कामों की तरफ प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सलातो-सलाम के बाद मुल्क व मिल्लत की तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआ कराई गई। यह भी पढ़ें- जामिया इस्लामिया में शुरू हुआ जलसा शोहदा-ए-इस्लाम, मौलाना अब्दुल अली फारूकी ने किया संबोधित इस मौके पर मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.