हाथरस, अप्रैल 6 -- हाथरस। रविवार आर्य समाज मंदिर सासनी गेट पर नेकी की दुकान संस्था के द्वारा एक स्वतंत्र सामाजिक संस्था का पुनर्गठन मुकेश कुमार जैन की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान श्री राम जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया। अतिथि के रूप में बुद्धसैन आर्य, उमाशंकर जैन, अतुल आंधीवाल, सुरेश चंद आर्य, संस्थापक महेंद्र लाम्बा, सह संस्थापक जनप्रिय उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सचिव मुकेश कुमार अग्रवाल, हरी राम वार्ष्णेय, सुरेश अग्रवाल, केके शर्मा ,हरिशंकर आर्य ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी शर्मा ने किया। बैठक में अंशुल माहेश्वरी, बांके बिहारी, रवि कुमार गुप्ता, मयूर अग्रवाल, बहिन उमा, ज्योति, पंकज जैन ओमप्रकाश वर्मा, अमित गुप्ता वीरेंद्र कप्तान, धीरेंद्र पाठक, पंडित हरि बल्लभ ...