भदोही, मार्च 5 -- भदोही, संवाददाता। शहर के मोहल्ला जमुन्द स्थित अकबरी मस्जिद में बुधवार की रात नमाज-ए-तरावीह मुकम्मल हुई। इस दौरान मुक्तदियों ने हाफिज शाहनवाज को फूल माला पहनाकर जोरदार इस्तकबाल किया। हाफिज शाहनवाज ने कहा कि माह-ए-रमजान नेकी और इबादत की रात पर चलने की सीख देता है। देखा जाता कि लोग मस्जिदों में रमजान माह में आते हैं, लेकिन उसके बाद संख्या कम हो जाती है। आह्वान किया कि खुदा की इबादत करें। गरीबों, जरूरतमंदों की मदद करें, सभी गुनाह माफ हो जाएंगे। इस मौके पर सभासद गुलाम हुसैन संजरी, हाजी जमील खां, हाजी ताहा शफीक खां, हाजी इम्तियाज़ खां, अच्छू खां, डॉ महमूद खां, इनामुल्लाह अंसारी, इम्तियाज़ खां लम्बू, शकील खां, कलीमुल्लाह अंसारी, मोहिबुर रहमान खां, समद खां, ज़ाहिद खां, अज़ीज़ खां बाबू, ताहिर खां, शाहिद खां, रिज़वान सिद्दीकी, नसीम अंसा...