बुलंदशहर, जनवरी 13 -- गांव असावर स्थित नेकी राम ग्लोबल स्कूल में लोहड़ी पर्व मनाया गया। विद्यालय में पवित्र अलाव प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जहाँ सभी ने सामूहिक रूप से सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. विनय कुमार एवं प्रधानाचार्या डॉ. आरती चपराना ने उपस्थित स्टाफ को लोहड़ी की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लोहड़ी जैसे पारंपरिक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जो समाज में आपसी प्रेम, एकता और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं। विद्यालय स्तर पर ऐसे आयोजनों से न केवल सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण होता है, बल्कि शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक दृष्टिकोण का भी विकास होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.