गिरडीह, अप्रैल 20 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के जमुआ-देवघर रोड में नेकपुरा गांव के पास इथेनॉल लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें लदा हुआ हजारों लीटर इथेनॉल जमीन में बह गया। गनीमत रही कि पलटने के बाद टैंकर में आग नहीं लगी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। घटना रविवार करीब तीन बजे सुबह की बताई जा रही है। इधर टैंकर में लदा हुआ अति ज्वलनशील पदार्थ (इथेनॉल) बहने से आग लगने की संभावना को देखते हुए प्रशासन द्वारा घटनास्थल के पास एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी थी। यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुर में कार से 328 लीटर विदेशी शराब बरामद इस संबंध में बताया जाता है कि बिहार शरीफ से चालीस हजार लीटर इथेनॉल लादकर टैंकर संख्या बीआर 01 जीएन 9125 जीसीडीह जा रहा था। इसी क्रम में रविवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.