आरा, अप्रैल 25 -- -दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण आज आरा जंक्शन से होगी रवाना आरा, निज प्रतिनिधि। दानापुर मंडल के नेउरा स्टेशन पर चल रहे प्री-एनआई और एनआई कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे की ओर से आज रविवार को मेगा ब्लॉक लेने का फैसला किया गया है। इस कार्य के पूर्ण होते ही नेउरा-जाटडुमरी नई ब्रॉड गेज रेललाइन के चालू होने का रास्ता लगभग साफ हो जाएगा। रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आज रविवार को मेगा ब्लॉक के कारण आरा जंक्शन से खुलने और इससे होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसमें कई गाड़ियों को शॉर्ट टर्मिनेट तो वहीं कई का परिचालन परिवर्तित मार्ग से कराने का फैसला लिया गया है। यह भी पढ़ें- काम की बात: आज और कल पटना की 7 ट्रेनें रद्द, 10 बदले रूट से चलेंगी, दो दिन मेगा ब्लॉक इसमें 25 अप्रैल को आनंद विहार स्टेशन से खु...