बक्सर, अप्रैल 5 -- पेज तीन के लिए ----- मातम बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, पलक झपकते बुझ गया घर का चिराग एचडीएफसी बैंक में चयन होने के बाद पदभारग्रहण करने पटना जा रहा था मृतक नावानगर, एक संवाददाता। दानापुर नेउरा के पास हुई सड़क हादसे में सोनवर्षा के एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृत युवक अभिषेक कुमार (25 वर्ष ) सोनवर्षा गांव निवासी ओम हरि चौधरी का इकलौता पुत्र था। घटना रविवार की सुबह 10 बजे की है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। खबर सुनने के बाद से ही माता व पिता की स्थिति काफी खराब है। शव के गांव पहुंचते ही लोगों का हुजूम मृतक के घर पर उमड़ पड़ा। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने माता - पिता का इकलौता पुत्र था। इस घटना से उनके घर का चिराग ही बुझ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.