कानपुर, अप्रैल 4 -- कानपुर देहात,संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के मकरंदपुर बंथा के पास खेत में पड़े मिले सचेंडी थाना क्षेत्र के झखरा गांव के युवक की नृशंसता पूर्वक हत्या की गई थी। शुक्रवार को हुए पोस्टमार्टम में उसके पेट, गले व हाथों में धारदार औजार की 16 चोटें पाई गईं। मामले में उसके पिता ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की है। सचेंडी थाना क्षेत्र के झखरा गांव का रहने वाला 19 वर्षीय राजा बाबू वर्मा गुरूवार को अपनी दादी राजेश्वरी को बाइक से लेकर भउआ पुरवा गांव में रहने वाली अपनी बुआ आरती पत्नी गोरेलाल के यहां छोड़ने गया था। वहां किसी से फोन पर बात करने के बाद वह मैथा में अपने दोस्त के जन्मदिन समारोह में जाने की बात कहकर रवाना हुआ था। इसके बाद रात में मकरंदपुर बंथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.