नृत्य व गीत-संगीत ने मोहा मन
सीतामढ़ी, मार्च 2 -- सुरसंड। स्थानीय सरयू उच्च विद्यालय परिसर में दो बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित वाईएएमएस प्रशिक्षण शिविर का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ। समापन अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने नृत्य, गीत-संगीत एवं लोक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कैंप कमांडेंट कर्नल बिक्रम अजीत सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल अनुशासन और सैन्य प्रशिक्षण का मंच नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। सांस्कृतिक गतिविधियां कैडेट्स में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय नृत्य, लोकनृत्य एवं समूह गीत ने समां बांध दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.