चाईबासा, मार्च 17 -- चाईबासा,संवाददाता। आदिवासी हो समाज की पारंपरिक संस्कृति, प्रकृति-पूजा और विलुप्त होती परंपराओं को संरक्षित करने के उद्देश्य से कोल्हान बह रुमुल सह सांस्कृतिक यात्रा खूंटकट्टी मैदान चाईबासा में आयोजित हुई। कार्यक्रम में आदिवासी हो समाज की एकता और सांस्कृतिक धरोहर की झलक दिखी। इसमें पूरे झारखंड सहित पड़ोसी राज्य ओडिशा आदि जगहों से समाज के लोग शामिल हुए। वहीं, बह पर्व के 10 प्रमुख ताड़ों-गेना, गाड़ूवा, चंगुड़िया, दांवडिया, जापे, जादूर, केंमटा, सार, ले और रचा पर आधारित गीत एवं नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बिरुवा रूमुल पड़सी, द्वितीय स्थान मुंडारी सुसुन दुरं क्लब खूंटी, तृतीय स्थान बले: सुड़ा सगेन ओल-पड़ाओ षुषुन-दुरं इनुङ गुटि कतिगुटु मोंडो, चाईबासा को मिला। वहीं, सामूहिक लोक गीत प्रतियोगिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.