नृत्य प्रस्तुत कर मनाया मदर्स डे
कानपुर, मई 12 -- कानपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, आजाद नगर में मंगलवार को मातृ दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रो वाइस चेयरपर्सन वंदना मिश्रा, प्रधानाचार्या शिल्पा मनीष एवं विद्यार्थियों की माताओं ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कहा कि मां, इस एक शब्द में बच्चों की दुनियां समाई है। माताओं के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए। उत्साहपूर्वक विभिन्न खेलों में भाग लिया और 'क्वीन थीम' पर रैंप वॉक भी किया। अपनी पाककला का प्रदर्शन करते हुए सेहत और स्वाद से भरपूर व्यंजन बनाए। गीत-संगीत और अंत्याक्षरी में चार चांद लगा दिए। अंत में प्रधानाचार्या ने सभी माताओं का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- माताओं के सम्मान में बच्चों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम यह भी पढ़ें- मातृ दिवस पर डीपीएस में भावनात्मक समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.