बलरामपुर, जून 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज में संचालित पंडित बिरजू महाराज कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आयोजित साप्ताहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के तीसरे दिन एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। शिव भक्ति पर आधारित गीत सांसों की माला पे सिमरूं मैं शिव का नाम पर शिखा पांडेय की भावपूर्ण प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी अभिव्यक्ति, भाव-भंगिमा और नृत्य कौशल से प्रभावित होकर निर्णायकों ने उन्हें प्रथम स्थान प्रदान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं क्लब अध्यक्ष प्रो. जे.पी. पांडेय की अध्यक्षता तथा क्लब प्रभारी प्रो. रेखा विश्वकर्मा के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- शिख...