बरेली, अप्रैल 27 -- एसआरएमएस रिद्धिमा में बाल एवं युवा महोत्सव की दूसरी कड़ी के तहत सोलो डांस कंपटीशन कल के कलाकार का आयोजन किया गया। इसमें बरेली मंडल के 20 संस्थानों से आए 52 प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में हार्टमैन कॉलेज की आद्या पटेल ने प्रथम, रिद्धिमा की गुरनूर कौर ने द्वितीय और पीहू चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में रिद्धिमा की माही कटारिया पहले, नित्या जैन दूसरे और त्वरा आर्या तीसरे स्थान पर रहीं। एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.