गोरखपुर, मई 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। योद्धा मार्शल आर्ट्स की संस्कृतिक इकाई 'योद्धा डांस क्लब' ने शनिवार को बशारतपुर स्थित योद्धा क्लब में 'नृत्य परीक्षण' आयोजित किया। नृत्य परीक्षण में प्रतिभागियों ने लोक नृत्य, आधुनिक नृत्य और शास्त्रीय नृत्य शैलियों का मनमोहक नृत्य प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता में 54 बच्चों और महिलाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें 48 प्रतिभागियों ने सफलता अर्जित करते हुए प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी रीना जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि सूर्यकुंड धाम विकास समिति के संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- बाक्सिंग प्रति. में ...