मथुरा, मार्च 22 -- जीएलए विश्वविद्यालय में द्रौपदी ड्रीम ट्रस्ट ने श्रीकृष्ण-महारानी द्रौपदी संवाद एवं महारानी द्रौपदी अंतर्कथा का आयोजन किया। इस दौरान कथक नृत्य के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण और महारानी द्रौपदी के जीवन, उनके संघर्ष, आत्मसम्मान और धर्म के सिद्धांतों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय संपर्क विभाग के प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामलाल, विशिष्ट अतिथि सांसद हेमामालिनी, द्रौपदी ड्रीम ट्रस्ट की अध्यक्ष नीरा मिश्रा तथा जीएलए के कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, चीफ फाइनेंस ऑफिसर विवेक अग्रवाल, कुल सचिव अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नीरा मिश्रा ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पांचाल क्षेत्र में महारानी द्रौपदी ...