लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ, संवाददाता। भगवान श्रीराम की पावन गाथा पर आधारित संक्षिप्त रामायण नृत्य-नाटिका का भव्य मंचन रविवार को कुर्मांचल नगर स्थित मोहन सिंह बिष्ट प्रेक्षागृह में किया गया। करीब एक घंटा बीस मिनट की इस प्रस्तुति में रामायण के सभी प्रमुख प्रसंगों राम जन्म, सीता स्वयंवर से लेकर राम-रावण युद्ध व अयोध्या आगमन तक की कथा का कलाकारों ने भावपूर्ण और जीवंत मंचन किया ।आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसाइटी रंगमंडल ग्रुप की ओर से आयोजित नृत्य नाटिका का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कवि पूरन सिंह जीना द्वारा रचित नृत्य-नाटिका के संवाद पर कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया। नाटिका का निर्देशन कामना बिष्ट ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.