गाजीपुर, जून 19 -- रेवतीपुर। संगीत नाटक अकादमी उत्तर प्रदेश और बाबा श्याम दास सोशल एंड एजुकेशनल सोसाइटी, रेवतीपुर की ओर से 'नाद प्रवाह' कार्यक्रम के तहत रेवतीपुर के निजी स्कूल में 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का समापन किया गया। कार्यशाला के दौरान रामधारी सिंह 'दिनकर' की रचना रश्मिरथी पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संकल्प संस्थान बलिया से पधारे नाटक कलाकार आशीष त्रिवेदी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। बच्चों को प्रशिक्षण विपिन बिहारी राय ने दिया। कर्ण के रूप में माही शुक्ला, कृष्ण के रूप में यशस्विनी पांडे, कुंती के रूप में अन्या यादव, परशुराम के रूप में परी पांडे ने अभिनय से दर्शकों को झकझोर दिया। इस दौरान डॉ रामचंद्र दुबे, आशीष त्रिवेदी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...